हरिद्वार पुलिस ने बिछड़े बच्चे को अपनों से मिलाकर चेहरे पर बिखेरी मुस्कान। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Sunday, November 17, 2024

    हरिद्वार पुलिस ने बिछड़े बच्चे को अपनों से मिलाकर चेहरे पर बिखेरी मुस्कान।

    अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज उत्तराखंड / हरिद्वार :
    * ज्वालापुर में लावारिस हालत में रोता बिलखता मिला बच्चा।

    * सोशल मीडिया पर प्रचार प्रसार कर, घण्टों की मेहनत के बाद ख़त्म हुई तलाश।

    बीते रोज ज्वालापुर पुलिस को लावारिस हालत में रोता हुआ एक 05 वर्षीय बच्चा मिला जो अपने नाम के अलावा कोई जानकारी नही दे पाया। आस पास पूछने पर भी बच्चे का कोई परिचित नही मिला।

    सुरक्षा के दृष्टिगत बच्चे को कोतवाली ज्वालापुर लाकर सोशल मीडिया की मदद से बच्चे के परिजनों की तलाश के प्रयास किए गए।

    कई घंटों के अथक प्रयासों के बाद बच्चे के परिजनों का पता चला तब जाके कहीं पुलिस को चैन की साँस आयी। विष्णु लोक कॉलोनी निवासी परिजन सूचना पाकर तुरंत कोतवाली ज्वालापुर पहुँचे।

    बच्चा अपने माता पिता को देखते ही उनसे लिपट गया। बच्चे को उसके परिजन के सुपुर्द किया व परिजनों द्वारा भी अपने बच्चे को सकुशल पाकर हरिद्वार पुलिस की कार्यशैली की सराहना की गई है।

    No comments:

    Post a Comment