चंद्र सिंह बदरेल दूसरी बार सर्वसम्मति से डीपीई संघ जिला शिमला के अध्यक्ष चयनित। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Sunday, November 24, 2024

    चंद्र सिंह बदरेल दूसरी बार सर्वसम्मति से डीपीई संघ जिला शिमला के अध्यक्ष चयनित।

     गुर दास जोशी।

    शिमला,24 नवम्बर।

    ज़िला शिमला डीपीई संघ के चुनाव पर्यवेक्षक हेमराज शर्मा प्रवक्ता की अध्यक्षता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला संधू ठेयोग में संपन्न हुए पर्यवेक्षक़ के द्वारा पूर्व कार्यकारिणी को निरस्त करते हुए आगामी कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस बैठक में चंद्र सिंह बदरेल को दूसरी बार सर्वसम्मति से डीपीई संघ जिला शिमला का अध्यक्ष चुना गया। राजीव शर्मा को उप प्रधान, मोहन शर्मा को महासचिव, हंसराज शर्मा कोषाध्यक्ष, यशवीर चौहान प्रेस सचिव,संजय नेगी,वीरेंद्र हेटा, प्रदीप कुमार,अरविंद कालटा राज्य कार्यकारिणी सदस्य चयनित किए गए। संघ के नवनिर्मित प्रधान चंद्र बदरेल ने बताया कि जल्द ही संघ अपनी मांगों के लेकर प्रदेश के


    मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू एवं शिक्षा मंत्री श्री रोहित ठाकुर से मिलेगा ।उन्होंने जिला शिमला के समस्त डीपीई का आभार व्यक्त किया एवं सभी डीपीई को पूर्ण सहयोग देने की अपील की। इस अवसर पर श्री प्रीतम ठाकुर , सुभाष राँझा, विशेषर भलैक, परविंदर ,सत्यदेव, हेतराम ,सुरेश,राजेंद्र ठाकुर एवं जिला शिमला के समस्त डीपीई उपस्थित रहे ।

    No comments:

    Post a Comment

    Thanks for contact us. We will contact you shortly.