मायके से ससुराल जा रही विवाहिता बच्ची संग हो गई थी गायब। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Sunday, November 3, 2024

    मायके से ससुराल जा रही विवाहिता बच्ची संग हो गई थी गायब।

    अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज उत्तराखंड/हरिद्वार :
    * चिंतित परिजन ने मांगी हरिद्वार पुलिस से मदद।

    * पुलिस ने चंद लम्हे के लिए ऑन हुए मोबाइल को किया ट्रेस।

    * विवाहिता और बच्ची आगरा से सकुशल बरामद, परिजन ने जताया आभार।

    * नौकरी करने का था इरादा, इरादों से घरवालों थे अंजाम।

    एक युवक द्वारा कोतवाली मंगलौर आकार स्वयं की पत्नी की गुमशुदगी दर्ज कराते हुए बताया गया कि उसकी पत्नी बेटी के साथ अपने मायके से ससुराल आ रही थी पर अभी तक नहीं पहुँची। गुमशुदा का मोबाइल लगातार फोन स्विच ऑफ आने के कारण पुलिस को तलाश में काफ़ी परेशानी पैदा हो रही थी।

    पुलिस टीम लगातार अपनी टेक्निकल टीम की मदद ले रही थी। जैसे ही गुमशुदा महिला का फ़ोन कुछ मिनटों के लिए ऑन हुआ तो पुलिस को उसके आगरा होने की जानकारी मिली।

    जानकारी पर तुरंत रवाना पुलिस टीम आगरा पहुंची और गुमशुदा महिला को उसकी बच्ची के साथ सकुशल बरामद किया। पूछताछ में ज्ञात हुआ कि गुमशुदा महिला नौकरी करने
    के लिए आगरा गई थी।

    परिजन ने विवाहिता व बच्ची को सकुशल वापस पाकर हरिद्वार पुलिस की कोतवाली मंगलौर टीम का आभार व्यक्त किया।

    No comments:

    Post a Comment