Monday, November 18, 2024
Home
mandi news
मण्डी में अग्निवीर भर्ती शुरू, पहले दिन इन तीन जिलों के 437 युवाओं ने लिया भर्ती रैली में भाग।
मण्डी में अग्निवीर भर्ती शुरू, पहले दिन इन तीन जिलों के 437 युवाओं ने लिया भर्ती रैली में भाग।
उपायुक्त मण्डी अपूर्व देवगन ने आज पड्डल मैदान में सुबह अग्निवीर भर्ती रैली को फ्लैग ऑफ़ किया। पहले दिन मण्डी, कुल्लू और लाहौल-स्पिति के 437 युवाओं ने 1.6 किमी दौड़ के लिए भर्ती रैली में भाग लिया। उन्होंने भर्ती रैली में पहुंचे युवाओं की हौसला अफजाई की और उन्हें शुभकामनाएं दीं।
फ्लैग ऑफ के दौरान सभी युवा जो शारीरिक परीक्षण के लिए हाजिर हुए हैं, उनमें बहुत ही जोश और उत्साह देखने को मिल रहा है। सभी अभ्यर्थी अग्निवीर भर्ती होने के लिए उत्सुक दिख रहे हैं।
भर्ती निदेशक एआरओ मण्डी कर्नल डीएस सामंत ने बताया कि वर्ष 2024-25 के लिए अग्निवीर भर्ती रैली 18 नवंबर से मण्डी के ऐतिहासिक पडडल मैदान में शुरू हो चुकी है। भर्ती रैली के पहले दिन आज कुल्लू, मण्डी और लाहौल-स्पिति जिले के 437 युवाओं ने भाग लिया।
मेजर जनरल केपी सिंह विशिष्ट सेवा मैडल, एडीजी ने रैली की तैयारियों का लिया जायजा
इससे पहले मेजर जनरल केपी सिंह, विशिष्ट सेवा मैडल, एडीजी, रिक्रूटिंग स्टेट हरियाणा, चंडीगढ़ एवं हिमाचल प्रदेश ने 17 नवम्बर को रैली की सारी तैयारियों का जायजा लिया और भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने वाले सभी अधिकारियों और जवानों को संबोधित किया। उन्होंने बताया कि भर्ती एक निष्पक्ष और ईमानदारी से होने वाली प्रक्रिया है। भर्ती प्रक्रिया में भाग ले रहे सभी अधिकारियों और जवानों को अपनी- अपनी जगह ईमानदारी और वफ़ादारी से काम करने के लिए बताया और सभी को कैंडिडेट से अच्छा बर्ताव करने की भी सलाह दी।
Tags
# mandi news
About अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़।
mandi news
Tags
mandi news
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment