28 साल के शिक्षक में 13 साल की छात्रा के साथ किया रेप, 15 लाख में हुआ समझौता; आरोपी हुआ फरार. - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Wednesday, July 3, 2024

    28 साल के शिक्षक में 13 साल की छात्रा के साथ किया रेप, 15 लाख में हुआ समझौता; आरोपी हुआ फरार.

     28 साल के शिक्षक में 13 साल की छात्रा के साथ किया रेप, 15 लाख में हुआ समझौता; आरोपी हुआ फरार.


    Nepal News: झूलाघाट के पास नेपाल के बैतड़ी जिले के पाटन नगरपालिका क्षेत्र में एक शिक्षक के नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म किया। आरोपी के टिलाफ मामला दर्म कर लिया गया है।

    बताया गया है कि शिक्षक लक्ष्मीकांत पनेरू (28) ने अपने ही विद्यालय की 13 वर्षीय छात्रा को रात के समय अपने कमरे में बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

    मामला परिजनों तक पहुंचने के बाद उन्होंने आरोपी शिक्षक से सौदा कर लिया। आरोपी शिक्षक के समक्ष पीड़ित छात्रा के परिजनों ने 15 लाख रुपये की मांग रखी और छात्रा के 20 वर्ष की होने पर उसके साथ शादी करने और तब तक भरण पोषण करने की बात की। दोनों पक्षों में मामला उजागर नहीं करने पर भी सहमति बनी।

    जिला प्रहरी कार्यालय बैतड़ी के प्रवक्ता प्रहरी उप निरीक्षक दीपक गिरी ने बताया कि समझौते के कुछ दिनों बाद आरोपी शिक्षक 15 लाख रुपये दिए बिना भाग गया। इस पर परिजनों ने आरोपी के खिलाफ प्रहरी में रिपोर्ट दर्ज कराई। प्रहरी प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी शिक्षक अभी पकड़ से बाहर है। उसे गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है।

    No comments:

    Post a Comment

    Thanks for contact us. We will contact you shortly.