Himachal Weather: कई जिलों में झमाझम बरसे बादल, 51 जल आपूर्ति योजनाएं प्रभावित, जानें मौसम पूर्वानुमान - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Tuesday, July 9, 2024

    Himachal Weather: कई जिलों में झमाझम बरसे बादल, 51 जल आपूर्ति योजनाएं प्रभावित, जानें मौसम पूर्वानुमान

     हिमाचल प्रदेश के कई भागों में मानसून की बारिश का दौर 

    Himachal Weather: कई जिलों में झमाझम बरसे बादल, 51 जल आपूर्ति योजनाएं प्रभावित, जानें मौसम पूर्वानुमान


    शिमला

    राजधानी शिमला में भी सोमवार सुबह झमाझम बारिश हुई। राज्य में सुबह 10:00 बजे तक 70 सड़कों पर आवाजाही ठप रही।

    राजधानी शिमला में भी सोमवार सुबह झमाझम बारिश हुई। राज्य में सोमवार शाम 6:00 बजे तक 32 सड़कों पर आवाजाही ठप रही। इसके अलावा 39 बिजली ट्रांसफार्मर व 46 जल आपूर्ति योजनाएं भी प्रभावित चल रही हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से राज्य के कई भागों में 14 जुलाई तक बारिश का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान है। 11 व 12 जुलाई के लिए कई भागों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

    कहां कितनी बारिश

    मलरांव में 70.0, शिमला 43.8, सलापड़ 39.8, कसौली 38.2, रामपुर 24.6, कुफरी 24.2, नाहन 23.1, काहू 23.1, पंडोह 22.0 और सराहन में 21.0 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। 11 व 12 जुलाई को ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, कांगड़ा, शिमला, सोलन व सिरमौर जिले के कई भागों मे भारी बारिश हो सकती है। 


    न्यूनतम तापमान

    शिमला में न्यूनतम तापमान 15.6, सुंदरनगर 21.0, भुंतर 21.0, कल्पा 13.6, धर्मशाला 20.0, ऊना 23.0, नाहन 22.1, केलांग 13.4, पालमपुर 19.0, सोलन 21.5, मनाली 17.1, कांगड़ा 19.6, मंडी 24.2 , बिलासपुर 23.2, हमीरपुर 22.6, चंबा 21.6, कुफरी 14.9, नारकंडा 13.7, भरमौर 17.2, रिकांगपिओ 15.8, धौलाकुआं 25.5, बरठीं 22.4, कसौली 18.5, पांवटा साहिब 21.0, देहरा गोपीपुर 26.0, ताबो 14.5, मशोबरा 15.0, सैंज 20.8 और बजौरा में 22.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

    अधिकतम तापमान

    शिमला में अधिकतम तापमान 25.6, सुंदरनगर 32.7, भुंतर 34.5, कल्पा 21.0, धर्मशाला 29.8, ऊना 35.6, नाहन 26.9, केलांग 23.3, सोलन 29.2, मनाली 26.7, कांगड़ा 33.6, मंडी 31.8, बिलासपुर 34.2, हमीरपुर 32.8, चंबा 34.1, डलहौजी 29.7, कुफरी 21.5, रिकांगपिओ 27.5, धौलाकुआं 31.5, कसौली 23.4, ताबो 28.9, सैंज 31.1 और बजौरा में 34.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

    No comments:

    Post a Comment

    Thanks for contact us. We will contact you shortly.