वियना में भी गूंजा वंदे मातरम, कुछ इस तरह हुआ पीएम मोदी का स्वागत - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Wednesday, July 10, 2024

    वियना में भी गूंजा वंदे मातरम, कुछ इस तरह हुआ पीएम मोदी का स्वागत

     

    वियना में भी गूंजा वंदे मातरम, कुछ इस तरह हुआ पीएम मोदी का स्वागत




    वियना में भी गूंजा वंदे मातरम, कुछ इस तरह हुआ पीएम मोदी का स्वागत

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय यात्रा के लिए रूस गए थे। अब वो रूस की यात्रा खत्म कर ऑस्ट्रिया पहुंच गए हैं। ऑस्ट्रिया में उनका जोर-शोर से स्वागत किया जा रहा है। वियना के होटल रिट्ज-कार्लटन पहुंचने पर ऑस्ट्रियाई कलाकारों ने उनके स्वागत में वाद्य यंत्रों के साथ वंदे मातरम गाया। अब पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट लिखकर उनका आभार जताया है।

     दिल्ली। रूस की यात्रा खत्म कर अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑस्ट्रिया पहुंच गए हैं। ऑस्ट्रिया में उनका शानदार स्वागत किया जा रहा है। वियना के होटल रिट्ज-कार्लटन पहुंचने पर ऑस्ट्रियाई कलाकारों ने उनके स्वागत में वाद्य यंत्रों के साथ वंदे मातरम गाया

    ऑस्ट्रिया के चांसलर

    कार्ल नेहमर ने वियना पहुंचने के बाद अपने देश में उनका स्वागत करते हुए उन्हें गले लगाया और एक निजी कार्यक्रम के लिए उनकी मेजबानी की। नेहमर को भारतीय प्रधान मंत्री को गले लगाते और उनके साथ सेल्फी लेते देखा गया है। पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट लिखकर आभार भी जताया है। उन्होंने कहा, ऑस्ट्रिया अपनी जीवंत संगीत संस्कृति के लिए जाना जाता है। उन्होंने आगे कहा, इस अद्भुत प्रस्तुति के लिए धन्यवाद,  इस बेहतरीन प्रदर्शन के कारण मुझे वंदे मातरम की एक झलक देखने को मिली।


    No comments:

    Post a Comment

    Thanks for contact us. We will contact you shortly.