Gonda Train Accident: गोंडा ट्रेन हादसे के लिए Helpline Number जारी, सीएम योगी ने जताया दुख; इन ट्रेनों का बदला रूट - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Thursday, July 18, 2024

    Gonda Train Accident: गोंडा ट्रेन हादसे के लिए Helpline Number जारी, सीएम योगी ने जताया दुख; इन ट्रेनों का बदला रूट

     

    Gonda Train Accident: गोंडा ट्रेन हादसे के लिए Helpline Number जारी, सीएम योगी ने जताया दुख; इन ट्रेनों का बदला रूट

    यूपी के गोंडा जिले में बड़ा रेल हादसा हुआ है। चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ ट्रेन गोंडा-मनकापुर सेक्शन में पटरी से उतर गई। हादसे में चार लोगों की मौत की सूचना है और कई के घायल होने की आशंका जताई जा रही है। चण्डीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के अवपथन के फलस्वरूप रेल यात्रियों की सहायता हेतु हेल्पलाइन नबर जारी किए गए हैं। बचाव कार्य भी जारी है।


    दिल्ली। उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में बड़ा रेल हादसा हुआ है। चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ ट्रेन गोंडा-मनकापुर सेक्शन में पटरी से उतर गई। हादसे में चार लोगों की मौत की सूचना है और कई के घायल होने की आशंका जताई जा रही है।

    पूर्वोत्तर रेलवे के बाराबंकी-गोरखपुर रेल खण्ड पर मोतीगंज-झिलाहीं स्टेषनों के मध्य डाउन लाइन पर 15904 चण्डीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के अवपथन के फलस्वरूप गोण्डा से दुर्घटना राहत चिकित्सा यान दुर्घटना स्थल पर पहुंच गई है। राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है। रेल यात्रियों की मदद एवं अन्य जानकारी हेतु रेलवे द्वारा हेल्प लाइन नम्बर जारी किये गये हैं।


    जिले का नामहेल्पलाइन नंबर
    1गोंडा 8957400965
    2लखनऊ8957409292
    3सीवान9026624251
    4छपरा9026624251
    5देवरिया सदर8303098950
    6गोरखपुर 05512209169
    7वाराणसी कन्ट्रोल9794843966
    8कामर्षियल कन्ट्रोल,तिनसुकिया9957555984
    9फरकाटिंग जंक्षन 9957555966
    10मरियानी जंक्षन 6001882410
    11सिमलगुड़ी जं0 8789543798
    12न्यू तिनसुकिया 9957555959
    13डिब्रूगढ़ 9957555960
    14कामर्षियल कन्ट्रोल रंगिया 9957554968
    15रंगिया जं0 9957554962, 9854419064
    16न्यू बोगाईगांव जंक्षन 7099691701, 8638040137
    17कामर्षियल कन्ट्रोल अलीपुर द्वार 9002052957
    18अलीपुर द्वार जंक्षन 03564253498, 03564270870, 03564270871
    19गुवाहाटी 03612731621/22/23
    20लम्डिंग 03674263120/126
    21कामाख्या 03612670086
    22कामर्षियल कन्ट्रोल लम्डिंग 9957553915
    23कामर्षियल कन्ट्रोल गुवाहाटी 9957553299
    24कटिहार 6287801805
    25किषनगंज 7542028020
    26न्यू जलपाईगुड़ी 8287801758
    27कामर्षियल कन्ट्रोल कटिहार 9002041952, 9771441956
    28हाजीपुर 8252912078
    29मुजफ्फरपुर 8252912066
    30बरौनी 8252912043
    31खगड़िया 8252912031
    32नवगछिया 8252912018
    33समस्तीपुर 8102918840, 06274232131
    34कामर्षियल कन्ट्रोल समस्तीपुर 9771428963, 06274232250
    35कन्ट्रोल हाजीपुर 8252912078

    हादसे के बाद इन ट्रेनों का बदला रूट

    • 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस का मार्ग परिवर्तन कर मनकापुर-अयोध्या-बाराबंकी के रास्ते चलाई जा रही है। 
    • 15653 गुवाहाटी-श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस का मार्ग परिवर्तन कर मनकापुर-अयोध्या-बाराबंकी के रास्ते चलाई जा रही है
    • राहत यूपी ने पोस्ट कर जानकारी दी कि सीएम योगी के निर्देश पर राहत यूपी ने लखनऊ और बलरामपुर से गोंडा के लिए एनडीआरएफ की एक-एक टीम रवाना की है।
    • ट्रेन हादसे में राहत बचाव कार्यों में लगाई गई 5 एंबुलेंस वहीं और एंबुलेंस को मौके पर भेजे जाने हेतु आदेश दे दिया गया है
    • ट्रेन हादसे में राहत बचाव कार्यों में 5 एंबुलेंस लगाईं गईं हैं। वहीं और एंबुलेंस को मौके पर भेजे जाने हेतु आदेश दे दिया गया है। 
    • मौके पर डाक्टर की टीम मौजूद है, घायलों को प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है। वहीं, घायलों को अस्पताल में शिफ्ट किया जा रहा है।
    • राहत आयुक्त ने राहत कार्यों में तेजी लाने के लिए तीन जिलों से एसडीआरएफ की टीम रवानी की।
    • हादसे के बाद लखनऊ-गोरखपुर रूट ब्लाक कर दिया गया है।
    • झटके से पलटी ट्रेन

      यात्रियों ने बताया कि झटके से ट्रेन पलटी। सबकुछ इतर-बितर हो गया, जिसकी वजह से कई लोग घायल हो गए। सीएम योगी ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं

    • सीएम योगी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि जनपद गोंडा में हुई ट्रेन दुर्घटना अत्यंत दुःखद है। जिला प्रशासन के अधिकारियों को युद्ध स्तर पर राहत एवं बचाव कार्य संचालित करने और घायलों को शीर्ष प्राथमिकता के साथ अस्पताल पहुंचाकर उनके समुचित उपचार के लिए निर्देश दिए हैं। प्रभु श्री राम से घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ हेतु प्रार्थना है।

    No comments:

    Post a Comment

    Thanks for contact us. We will contact you shortly.