यूपी-बिहार में बाढ़ से मुसीबत तो पहाड़ी राज्यों में खिली धूप, मुश्किल में फंसे लोगों का सहारा बनी सेना
उत्तर प्रदेश में मंगलवार को कई जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा हुई। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी जायजा लेने बुधवार को पीलीभीत और लखीमपुर खीरी पहुंच सकते हैं। बिहार में नदियों के जलस्तर में मंगलवार को कई इलाकों में वृद्धि हुई तो कई जगहों पर कमी आई है। बाढ़ में फंसे ग्रामीणों को सेना ने हेलीकॉप्टर के माध्यम से निकाला।
दिल्ली। उत्तर भारत में मंगलवार को मौसम के अलग-अलग रंग देखने को मिले। उत्तर प्रदेश के साथ ही बिहार में जहां बाढ़ मुसीबत बनी, वहीं पहाड़ी राज्यों में धूप खिली। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में तो बाढ़ पीड़ितों को राहत देने के लिए सेना का सहयोग लेना पड़ा है। बाढ़ में फंसे ग्रामीणों को सेना ने हेलीकॉप्टर के माध्यम से निकाला।
यूपी में नदियां उफान
पीलीभीत में गांव डूब गए
पीलीभीत में निरंतर वर्षा और उत्तराखंड के वनबसा बैराज से छोड़े गए पानी से जिले के कई गांव डूब गए हैं। गांव बिनौरा ताल्लुके गजरौला में फंसे लोगों को निकालने के लिए सेना की मदद ली गई। बरेली से आए सेना के हेलीकॉप्टर ने सात ग्रामीणों को बाहर निकाला गया। ये सभी छत पर शरण लिए थे।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी जायजा लेने बुधवार को पीलीभीत और लखीमपुर खीरी पहुंच सकते हैं। उत्तर प्रदेश में मंगलवार को कई जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा हुई। इस दौरान वज्रपात की घटनाओं में 10 लोगों की जान चली गई। बिहार में नदियों पीलीभीत में निरंतर वर्षा और उत्तराखंड के वनबसा बैराज से छोड़े गए पानी से जिले के कई गांव डूब गए हैं। गांव बिनौरा ताल्लुके गजरौला में फंसे लोगों को निकालने के लिए सेना की मदद ली गई। बरेली से आए सेना के हेलीकॉप्टर ने सात ग्रामीणों को बाहर निकाला गया। ये सभी छत पर शरण लिए थे।
Best Digital Marketing Services – Click Here
No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.