देश में मोदी सरकार तीसरी बार बनाएगी सरकार, मोदी की लहर से डरे कांग्रेस नेता चुनाव लडऩे से काट रहे कन्नी
ऊना/अंकुश शर्मा-: लोकसभा चुनावों में हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर लगातार पांचवीं बार रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज करेंगे। यह बात भाजपा सेवानिवृत प्रकोष्ठ के संयोजक राजीव वशिष्ट ने गुरुवार को ऊना में जारी एक विज्ञप्ति में कहीं। उन्होंने कहा कि अनुराग ठाकुर ने हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में अथाह विकास करवाया है। अनुराग ठाकुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी टीम के अहम सदस्य है, जिसका लाभ हिमाचल प्रदेश व हमीरपुर संसदीय क्षेत्र को मिला है। उन्होंने कहा कि अनुराग ठाकुर के प्रयासों से आज एक दर्जन ट्रेनें विभिन्न महानगरों को ऊना से जोड़ रही है।
ऊना रेलवे स्टेशन से वंदे भारत ट्रेन, हरिद्वार ट्रेन सहित उज्जैन के लिए भी रेल सेवाएं शुरु हुई है। उन्होंने कहा कि अनुराग ठाकुर चार लाख से अधिक मतों से जीत दर्ज करेंगे। राजीव वशिष्ट ने कहा कि केंद्र में भी लगातार तीसरी बार मोदी सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के कामों पर जनता मोहर लगाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर की स्थापना की है। दशकों से प्रभु राम टेंट में रह रहे थे, जो अब अपने महल में पहुंचे है। इसके अलावा केंद्र सरकार ने किसानों, मजदूरों सहित हर वर्ग के लिए कल्याणकारी योजनाएं चलाकर लाभान्वित किया है।
उन्होंने कहा कि जनता भी मोदी सरकार को ही तीसरी बार सत्ता पर काब्जि करने के लिए तैयार बैठी है। राजीव वशिष्ट ने कहा कि देश में मोदी लहर इस कद्र चल रही है कि देश व प्रदेश में कांग्रेस के बड़े नेता चुनाव लडऩे से डर रहे हैं।
Best Digital Marketing Services – Click Here
No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.