कमिश्नरेट पुलिस जालंधर द्वारा फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस,बीमा प्रमाण पत्र और आरसी बनाने वाले गिरोह के एक आरोपी को किया गिरफ्तार। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Tuesday, March 19, 2024

    कमिश्नरेट पुलिस जालंधर द्वारा फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस,बीमा प्रमाण पत्र और आरसी बनाने वाले गिरोह के एक आरोपी को किया गिरफ्तार।


    अखंड भारत दर्पण (ABD) न्यूज पंजाब/जालंधर : कमिश्नरेट पुलिस जालंधर द्वारा एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस,बीमा प्रमाण पत्र और आरसी बनाने वाले गिरोह के एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए इस आरोपी की पहचान अरविंद कुमार उर्फ बिंदु पुत्र किशोरी लाल निवासी मकान नंबर-15 उपकार नगर जालंधर के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए इस आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना नंबर 8 जालंधर में एफआईआर नंबर 45/2024 धारा 420,465 ,467, 468, 471,120बी आईपीसी दर्ज की गई है। जानकारी देते हुए पीपीएस संदीप कुमार शर्मा डीसीपी जालंधर द्वारा बताया गया है कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक गिरोह द्वारा फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस, आरसी और बीमा प्रमाण पत्र बना कर लोगों से पैसा वसूला जा रहा है। इस पर कारवाई करते हुए एसीपी नॉर्थ और एसएचओ थाना नंबर 8 की पुलिस टीम द्वारा मामले की जांच शुरू की गई। पुलिस जांच में यह सामने आया कि एक व्यक्ति आरटीए और परिवहन कार्यालय के कर्मचारियों की मदद से यह रैकेट चला रहा था। कमिश्नरेट पुलिस जालंधर द्वारा बताया कि जांच के आधार पर पुलिस द्वारा अरविंद कुमार नाम के एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। कमिश्नरेट पुलिस जालंधर द्वारा गिरफ्तार किए गए इस आरोपी के कब्जे से एक लैपटॉप, दो प्रिंटर, स्टांप पेपर, बीमा प्रमाण पत्र और आवेदन पत्र सहित कई दस्तावेज बरामद किये हैं। इसके साथ ही 159 वाहन बीमा प्रमाणपत्र (बिना क्यूआर कोड), 222 वाहन प्रमाणपत्र (क्यूआर कोड के साथ), 57 आरसी की ट्रांसफर फाइलें, 35 पंजीकरण प्रमाणपत्र और 180 आवेदन पत्र सहित दस्तावेज बरामद किए गए हैं। 







    No comments:

    Post a Comment

    Thanks for contact us. We will contact you shortly.