अखंड भारत दर्पण (ABD) न्यूज पंजाब : एजीटीएफ पंजाब की टीम द्वारा एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ गिरोह के दो कार्यकर्ताओं मनदीप सिंह और जतिंदर सिंह को गिरफ्तार किया है। एजीटीएफ पंजाब की टीम द्वारा गिरफ्तार किए गए मनदीप सिंह ने सिद्धू मूसेवाला की हत्या में शामिल आरोपियों को ठिकाने तक पहुंचाया था और 2017 में गैंगस्टर दीपक टीनू को भागने में भी मदद की थी। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गिरफ्तार आरोपियों को उनके विदेशी आकाओं द्वारा विपक्षी गैंगस्टरों को मारने का काम सौंपा गया था।
एजीटीएफ पंजाब की टीम द्वारा गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों के खिलाफ चंडीगढ़ और हरियाणा में हत्या, बलात्कार, लूटपाट, हथियार अधिनियम के तहत कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। एजीटीएफ पंजाब की टीम द्वारा गिरफ्तार किए गए लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ गिरोह के दो कार्यकर्ताओं मनदीप सिंह और जतिंदर सिंह से 02 पिस्तौल और 12 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।
No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.