अखंड भारत दर्पण (ABD) न्यूज पंजाब/जालंधर 04 फरवरी 2024 : जालंधर 164 बार खून दान करने वाले ब्लडमैन के नाम से विख्यात जितेंद्र सोनी को उनकी अति प्रसंसनीय सेवाओं को देखते हुए अंतर्राष्ट्रीय अवार्ड ग्लोबल बुक ऑफ एक्सीलेंस इंग्लैंड से सम्मानित कर उनके द्वारा की जा रही निष्काम सेवाओं को साराहा गया। इस मौके ग्लोबल बुक ऑफ़ एक्सीलेंस इंडिया के प्रधान मनीष कुमार व सचिव संजय पंजवानी ने संस्था की ओर से उन्हें यह सम्मान देकर अलंकृत किया जो पूरे पंजाब में से उनको ही प्रदान किया गया। मनीष कुमार ने कहा की जितेंद्र सोनी जिस प्रकार स्वयं व परिवार के साथ सेवा को समर्पित है वह काबिले तारीफ है। यही कारण है कि उनकी सेवा कार्यों की धूम हमारी संस्था तक भी पहुंची जिसके दृष्टिगत हमारी जूरी ने इनके द्वारा किए जा रहे सराहनीय कार्य को देखते हुए इनका नाम रिकमेंड किया जिसके तहत उन्हें यह अंतरराष्ट्रीय अवार्ड दिया गया, उन्होंने कहा कि अभी गोवा में व उसके पश्चात इंग्लैंड में भी एक बहुत बड़े स्तर पर समारोह का आयोजन होगा जहां जितेंद्र सोनी को अन्य शख्सियतों के साथ सम्मानित किया जाएगा जो पंजाब के लिए व जालंधर शहर के लिए एक गौरव की बात है।
जितेंद्र सोनी आज कई समाजसेवी संस्थाओं के साथ जुड़कर प्रशंसनीय समाज सेवा कर रहे हैं, उन्होंने कहा कि जिस प्रकार संस्था ने मुझे सम्मानित किया है वह भविष्य में भी अपने सेवा कार्यों को इसी प्रकार यथावत जारी रखेंगे उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, अपनी धर्मपत्नी मोनिका सोनी व अपने दोनों बेटों हिरदेश व जयेश को दिया जो सदैव उन्हें सेवा कार्यों को करने के लिए प्रेरित करते रहते है। इस मौके प्रवीण पबबी, विनय पबबी, सुधा गांधी, विजय गांधी, प्रिया बिंद्रा, केशव सोनी, मुक्त सोनी, हृदेश सोनी, जयश सोनी, तेजस्वी भंडारी, नमिश बिंद्रा, साक्षी बिंद्रा, आनंदित सोनी, राजीव कृष्ण सूद आदि उपस्थित थे।
Best Digital Marketing Services – Click Here






No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.