Saturday, February 3, 2024
Home
himachal news
बी.एड. एग्जाम फॉर्म की अंतिम तिथि को बढ़ाने के लिए एबीवीपी एचपीयू इकाई ने अतिरिक्त परीक्षा नियंत्रक को सौंपा ज्ञापन :आशीष शर्मा
बी.एड. एग्जाम फॉर्म की अंतिम तिथि को बढ़ाने के लिए एबीवीपी एचपीयू इकाई ने अतिरिक्त परीक्षा नियंत्रक को सौंपा ज्ञापन :आशीष शर्मा
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई द्वारा शनिवार को अतिरिक्त परीक्षा नियंत्रक से बी एड की एग्जाम फॉर्म भरने की अंतिम तिथि को बढ़ाने के लिए मांग उठाई।
इकाई उपाध्यक्ष आशीष शर्मा ने ब्यान जारी करते हुए कहा कि प्रदेश भर में ठंड के मौसम के चलते कई क्षेत्र भारी बर्फबारी के कारण बंद हो चुके है जिसके चलते अभी भी बहुत से छात्र अपने एग्जाम फॉर्म नहीं भर पाएं हैं। विद्यार्थियों के हितों को देखते हुए आज विद्यार्थी परिषद् द्वारा तिथि को आगे बढ़ाने के लिए अतिरिक्त परीक्षा नियंत्रक को ज्ञापन दिया ताकि प्रदेश भर के बीएड विद्यार्थी अपना परीक्षा फॉर्म भरने से वंचित न रह सकें ।
विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा बी एड के एग्जाम फॉर्म की अंतिम तिथि 05 फरवरी तक रखी गई थी लेकिन कुछ क्षेत्रों में भारी बर्फबारी के चलते और साथ ही बहुत से टेक्निकल एरर के चलते प्रदेश भर में बहुत से छात्र अभी भी अपने-अपने एग्जाम फॉर्म नहीं भर पा रहें है।
Tags
# himachal news
About अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़।
himachal news
Tags
himachal news
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment