Friday, January 5, 2024
Home
आनी दर्पण
आनी में बिजली बोर्ड कर्मचारियों व पेंशनरों ने वित्तीय कुप्रबंधन के कारण बोर्ड के एमडी हरिकेश मीणा का पुतला फूंका।
आनी में बिजली बोर्ड कर्मचारियों व पेंशनरों ने वित्तीय कुप्रबंधन के कारण बोर्ड के एमडी हरिकेश मीणा का पुतला फूंका।
4 जनवरी।
डी. पी. रावत।
अखण्ड भारत दर्पण न्यूज़।
ज़िला कुल्लू के बाह्य सिराज क्षेत्र के अन्तर्गत आनी कस्बे में स्थित बिजली बोर्ड के डिवीजन ऑफिस कॉम्प्लेक्स में विद्युत संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर वेतन और पेंशन 1 जनवरी से 4 जनवरी तक कर्मचारियों व पेंशनरों को न देने के विरोध मे भोजनावकाश के दौरान सभी अधिकारियों व कर्मचारियों एवम विद्युत पेंशनर्स फोरम शाखा आनी के सैंकड़ों सदस्यों ने बोर्ड के प्रबंधक निर्देशक डॉक्टर हरिकेश मीना मीणा का पुतला जलाया गया। उसके बाद उन्होंने सरकार व बोर्ड प्रबंधक निर्देशक की कार्यप्रणाली व वित्तीय कुप्रबंधन के परिणाम स्वरूप 52 साल के इतिहास मे पहली बार बिजली बोर्ड के कमाऊ विभाग के
कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला।
विरोध सभा को संबोधित करते हुए झाबे राम शर्मा यूनियन के मुख्य संगठन सचिव, प्रमोद कुमार शर्मा प्रधान आनी इकाई , पेंशनर्स फोरम के अध्यक्ष श्री नवल ठाकुर एवम्,जूनियर इंजीनियर एसोसिएशन,पावर इंजीनियर एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने भी संबोधित किया और मांग की कि जब तक वेतन,पेंशन जारी नहीं होगी तब तक धरना जारी रहेगा, 6 जनवरी के बाद संयुक्त मोर्चा अगला निर्णय संघर्ष की रूपरेखा जारी की जाएगी।
इस धरने के माध्यम से वक्ताओं ने सरकार से प्रबंध निदेशक नियमित रूप से लगाने और हरिकेश मीना को तुरंत प्रभाव से हटाने ,पुरानी पेंशन बहाल करने के आदेश शीघ्र जारी किए जाएं; वर्ना विरोध प्रदर्शन उग्र रूप धारण करेगा जिसकी जिम्मेवार बोर्ड प्रबंधक और सरकार होगी ।बिना वेतन पेंशन कर्मचारी पेंशनर्स के परिवार भारी मुश्किलों का सामना कर रहे हैं।सभी विद्युत उपमंडलों से कर्मचारी और पेंशनर्स मे भारी रोष पाया गया।
Tags
# आनी दर्पण
About अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़।
आनी दर्पण
Tags
आनी दर्पण
Location:
Anni, Himachal Pradesh, India
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।




No comments:
Post a Comment