होशियारपुर में बसपा नेता संदीप कुमार छीना की हत्या करने वाले आरोपी और पुलिस में हुई मुठभेड़, - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Wednesday, January 10, 2024

    होशियारपुर में बसपा नेता संदीप कुमार छीना की हत्या करने वाले आरोपी और पुलिस में हुई मुठभेड़,

    अखंड भारत दर्पण (ABD) न्यूज पंजाब/होशियारपुर : जानकारी प्राप्त हुई है कि होशियारपुर थाना हरियाणा की पुलिस और बसपा नेता संदीप कुमार छीना (45) गांव ढडियाना कलां के सरपंच की हत्या करने वाले आरोपी अनूप कुमार उर्फ विक्की के साथ आज सुबह मुठभेड़ हो गई। इसमें आरोपी अनूप कुमार उर्फ विक्की के दोनों पैरों में गोली लगी है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी अनूप कुमार उर्फ विक्की को गंभीर हालत में सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे अमृतसर रेफर कर दिया गया।

    बता दें कि बसपा नेता और सरपंच संदीप कुमार छीना की 4 जनवरी की सुबह उस समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी जब वह अड्डा दुसड़का में अपनी टाइल्स की दुकान खोलने जा रहा था। जब सुबह करीब दस बजे वह दुकान खोलने लगे तो मोटरसाइकिल पर तीन युवक आए, जिनमें अनुप कुमार उर्फ विक्की पुत्र अश्वनी और दो अज्ञात व्यक्ति शामिल थे। जहां पर अनुप कुमार उर्फ विक्की ने पिस्तौल से संदीप कुमार पर गोली चला दी, जो उसके भाई के सीने के दाहिनी ओर लगी, मौका देखकर उक्त आरोपी ने अपने हाथ में लिए पिस्तौल से कुल 3 राउंड फायरिंग की। जिसमें बसपा नेता और सरपंच संदीप कुमार की मौत हो गई थी। इस मामले मैं पुलिस एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।






     

    No comments:

    Post a Comment

    Thanks for contact us. We will contact you shortly.