लंबित एफसीए अनुमति मामलों का आपसी समन्वयन स्थापित कर जल्द किया जाए समाधान - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Monday, November 6, 2023

    लंबित एफसीए अनुमति मामलों का आपसी समन्वयन स्थापित कर जल्द किया जाए समाधान

    एफसीए अनुमति मामलों की समीक्षा के लिए बैठक आयोजित

    उपायुक्त अपूर्व देवगन ने की अध्यक्षता
    उपायुक्त अपूर्व देवगन ने कहा कि ज़िला में विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के तहत लंबित सभी एफसीए (वन संरक्षण अधिनियम) अनुमति मामलों संबंधित विभाग आपसी समन्वयन स्थापित कर समयबद्ध तौर पर समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए।
    उपायुक्त आज वन विभाग के तत्वावधान में वन संरक्षण अधिनियम (एफसीए) से संबंधित मामलों की समीक्षा को लेकर सम्मेलन हाल में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए बोल रहे थे ।
    उन्होंने विभागीय प्रक्रिया में तेजी लाने को लेकर अंतर विभागीय समन्वय आधारित कार्य -गतिविधियों की आवश्यकता पर भी बल दिया है।
    बैठक में विभाग बार विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति पर विस्तृत समीक्षा भी की गई । अनुमति मामलों के तहत वर्तमान स्थिति, लंबित होने के कारण और उसके समाधान को लेकर उपायुक्त ने आवश्यक दिशा निर्देश भी प्रदान किए ।
    इस दौरान वन मंडल अधिकारी चंबा कृतज्ञ कुमार, डलहौजी रजनीश महाजन, भरमौर डॉक्टर कुलदीप सिंह, अधिशांशी अभियंता लोक निर्माण विभाग भरमौर मीत कुमार, तीसा जोगिंदर कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे

    No comments:

    Post a Comment