Thursday, November 9, 2023
पंजाब में बेरहम बेटे द्वारा अपने माता-पिता की कि हत्या।
अखंड भारत दर्पण (ABD) न्यूज पंजाब / अमृतसर : जानकारी प्राप्त हुई है कि अमृतसर से मजीठा के गांव पंधेर कलां में बीती रात एक बेटे ने अपने माता- पिता का सरिए मार-मारकर कत्ल कर दिया। पुलिस ने आरोपी प्रितपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल पंधेर कलां गांव में एक शादी थी और प्रितपाल ने वहां खूब शराब पी ली। उसके माता-पिता उसे दोबारा घर से शादी समारोह में जाने से रोक रहे थे। गुस्से में आकर प्रितपाल ने अपने माता-पिता को बुरी तरह पीटा और सरिए से वार कर दोनों की बेरहमी से हत्या कर दी। बेटे द्वारा मारे गए माता- पिता का नाम गुरुमीत सिंह और कुलविंदर कौर है, जिनकी उम्र करीब 70 साल बताई जा रही है।
Tags
# पंजाब दर्पण
About कमल जीत शीमार,ऑनलाइन डेस्क ब्यूरो।
पंजाब दर्पण
Tags
पंजाब दर्पण
Location:
Amritsar, Punjab, India
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।

No comments:
Post a Comment