Friday, November 10, 2023
Home
ABD NEWS CHANNEL UNA
Una News: ऊना से चंडीगढ़ के लिए चला दी निजी इलेक्ट्रिक बस, अधिकारियों को पता नहीं
Una News: ऊना से चंडीगढ़ के लिए चला दी निजी इलेक्ट्रिक बस, अधिकारियों को पता नहीं
ऊना (अंकुश शर्मा)। त्योहारी सीजन में यात्रियों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए एचआरटीसी की ओर से अतिरिक्त बसें चलाने की जहां तैयारी चल रही है, तो वहीं अवैध बसों का संचालन करने वाले रैकेट भी पैर पसारने लगे हैं। शहर के इंदिरा मैदान के बाहर से ऊना-चंडीगढ़ रूट पर एक निजी इलेक्ट्रिक बस संचालित किया जा रहा है, लेकिन हैरत की बात यह है कि बस संचालन को लेकर संबंधित किसी अधिकारी को जानकारी नहीं है। बीती बुधवार की रात को उक्त बस में सवारियों को बैठाकर चंडीगढ़ भी ले जाया गया। मामला तब प्रकाश में आया, जब सोशल मीडिया पर उक्त बस का एक वीडियो वायरल हुआ। बिना कोई अनुमति और जानकारी एक राज्य से दूसरे को संचालित हो रही बस के बारे में पता चलने पर अधिकारियों के भी हाथ पांव फूल गए।
जानकारी के अनुसार इंदिरा स्टेडियम के बाहर से चंडीगढ़ के लिए बुधवार रात को इलेक्ट्रिक बस संचालित हुई है। यह बस इलेक्ट्रिक होने के कारण सभी के आकर्षण का केंद्र बन गई। इसके साथ यह निजी बस भी है। पहली बार ऐसा हुआ कि ऊना से चंडीगढ़ के रूट पर एक निजी बस चली और वह भी इलेक्ट्रिक। नई नवेली बस में यात्रा करने के लिए कई लोगों में उत्साह नजर आया। कई लोगों ने बस की वीडियो और उससे जुड़ी जानकारी सोशल मीडिया पर साझा कर दी। यह बात जब एचआरटीसी आरएम ऊना और आरटीओ के पास पहुंचा तो वे अचंभित रह गए। दरअसल दोनों अधिकारियों को इस बस की कोई जानकारी नहीं थी। अब दोनों अधिकारी उस बस पर नजर बनाए हुए और पकड़ में आने पर कार्रवाई की तैयारी में हैं।
ध्यान रहे कि त्योहारी सीजन में बस यात्रियों की संख्या एकाएक बढ़ जाती है। खासकर चंडीगढ़ से ऊना और ऊना से चंडीगढ़ की ओर सैकड़ों यात्री सफर करते हैं। मोटी कमाई के चक्कर में कई अवैध बसों का संचालन भी किया जाता है।
इंदिरा स्टेडियम से संचालित होने वाली निजी इलेक्ट्रिक बस के बारे में हमें कोई जानकारी नहीं है। इसको लेकर आरटीओ से जांच करने के बारे कहा गया है। बिना अनुमति से संचालित बसों से एचआरटीसी को सीधा नुकसान है।
-सुरेश धीमान, आरएम, एचआरटीसी
---
ऊना से चंडीगढ़ के लिए किसी निजी बस को अनुमति नहीं दी गई। अगर ऐसा हो रहा है तो इसकी जांच की जाएगी। मौके पर जाकर उक्त बस से जुड़े दस्तावेज जांचे जाएंगे।
-अशोक कुमार, आरटीओ ऊना
Tags
# ABD NEWS CHANNEL UNA
About अंकुश शर्मा,ज़िला ब्यूरो ऊना।
ABD NEWS CHANNEL UNA
Tags
ABD NEWS CHANNEL UNA
Location:
Una, Himachal Pradesh 174303, India
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment