Monday, November 6, 2023
Home
ABD NEWS CHANNEL UNA
विद्यार्थियों को बहुआयामी गतिविधियों का बनाया जाए हिस्सा—--कुलदीप सिंह पठानिया
विद्यार्थियों को बहुआयामी गतिविधियों का बनाया जाए हिस्सा—--कुलदीप सिंह पठानिया
खेल स्टेडियम निर्माण के लिए जल्द पूर्ण किया जाए वन अनुमति मामला
भटियात में जल्द खुलेगा सिविल कोर्ट तथा जल शक्ति विभाग का मंडल कार्यालय
सिहुंता - लाहडू मुख्य मार्ग के उन्नयन कार्यों पर व्यय होंगे 52 करोड़
अगले दो वर्षों के भीतर पुरा होगा निर्माण कार्य
विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा है कि अध्यापक वर्ग द्वारा विद्यालयों में विशेष व्यवस्था सुनिश्चित बनाकर विद्यार्थियों को विभिन्न बहुआयामी गतिविधियों का हिस्सा बनाया जाना चाहिए ।
वे आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चुवाड़ी में हिमाचल प्रदेश विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरण परिषद
( हिमकोस्ट) के तत्वावधान में आयोजित 31 वें उपमंडल स्तरीय हिमाचल प्रदेश बाल विज्ञान कांग्रेस के समापन समारोह की अध्यक्षता करते हुए बोल रहे थे ।
कुलदीप सिंह पठानिया ने विद्यार्थियों में
बहुमुखी प्रतिभा के विकास की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि बाल विज्ञान कांग्रेस का उद्देश्य विद्यार्थी वर्ग में विज्ञान विषय के प्रति जिज्ञासा और रचनात्मकता लाना है। साथ में उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे आयोजन छात्र-छात्राओं में अभिनव विचारों के सृजन एवं सामाजिक वातावरण में विज्ञान की दृष्टि से सीखने और बदलाव के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
नवोन्मेषी विचारों एवं विज्ञान को सामाजिक दृष्टि से राष्ट्रहित में जोड़ने का विद्यार्थी वर्ग से उन्होंने आह्वान भी किया।
कुलदीप सिंह पठानिया ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को खेल स्टेडियम चुवाड़ी के निर्माण कार्यों को जल्द शुरू करने के लिए वन अनुमति से संबंधित मामलों को पूर्ण करने के निर्देश भी दिए ।
विधानसभा क्षेत्र भटियात में विकास कार्यों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि 52 करोड़ रूपये की लागत से सिहुंता - लाहडू मुख्य सड़क मार्ग के उन्नयन कार्यों को अगले दो वर्षों के भीतर पूर्ण कर लिया जाएगा । क्षेत्र में योजनाबद्ध विकास कार्यों को लेकर विशेष प्राथमिकता रखी जा रही है।
कुलदीप सिंह पठानिया ने भटियात विधानसभा को आदर्श बनाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए जल्द यहाँ सिविल कोर्ट तथा जलशक्ति विभाग का अधिशासी अभियंता कार्यालय खोलने की बात भी अपने संबोधन में कहीं ।
इस दौरान उपमंडल के विभिन्न 55 शिक्षण संस्थानों के 285 से अधिक सरकारी तथा निजी स्कूलों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया ।
प्रतियोगिता का वरिष्ठ एवं कनिष्ठ वर्ग में चार विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया ।
कुलदीप सिंह पठानिया ने इस दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया ।
इससे पहले स्कूल परिसर में विधानसभा अध्यक्ष का गर्म जोशी के साथ स्वागत किया गया ।
कुलदीप सिंह पठानिया को उप शिक्षा अधिकारी जितेश्वर सूर्या व ओएसडी उमाकांत यादव ने शॉल टोपी एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया ।
अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी विजय कंवर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष चेला कृष्ण चंद,
एसडीएम भाटियात पारस अग्रवाल, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण दिवाकर पठानिया, डीएफओ रजनीश महाजन, रामपाल, अधिशासी अभियंता विद्युत राहुल राठौर तथा विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थी , अध्यापक वर्ग एवं स्थानीय लोग उपस्थित थे।
Tags
# ABD NEWS CHANNEL UNA
About अंकुश शर्मा,ज़िला ब्यूरो ऊना।
ABD NEWS CHANNEL UNA
Tags
ABD NEWS CHANNEL UNA
Location:
Una, Himachal Pradesh 174303, India
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment