Sunday, November 5, 2023
जालंधर में पुलिस द्वारा जुआ खेल रहे जुआरी गिरफ्तार।
अखंड भारत दर्पण (ABD) न्यूज पंजाब जालंधर : जानकारी प्राप्त हुई है कि जालंधर के पुलिस थाना रामामंडी की पुलिस ने बलदेव नगर के एक घर में छापामारी करते हुए पांच जुआरियो को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए जुआरियो से करीब एक लाख रुपए नकद बरामद हुए है। पुलिस के मुताबिक यह सभी एक घर में जुआ खेल रहे थे। छापेमारी से वहां हड़कंप मच गया। थानारामा मंडी के प्रभारी ने बताया कि एक सूचना के आधार पर बलदेव नगर में छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान सात लोगों को राउंडअप किया गया। इसमें से दो लोगों को निर्दोष पाया गया, जिससे उन्हें छोड़ दिया गया।जालंधर में जुआ खेल रहे नेता के रिश्तेदार समेत एक लाख कैश बरामद जबकि पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल पुलिस पकड़े गए लोगों से पूछताछ कर रही है। सूत्र बता रहे हैं कि इसमें से एक व्यक्ति एक बड़े नेता का रिश्तेदार है।
Tags
# पंजाब दर्पण
About कमल जीत शीमार,ऑनलाइन डेस्क ब्यूरो।
पंजाब दर्पण
Tags
पंजाब दर्पण
Location:
Jalandhar, Punjab, India
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।

No comments:
Post a Comment