जालंधर दिवाली की रात पत्नी द्वारा अपने पति की हत्या करने वाली पत्नी को पुलिस ने किया गिरफ्तार। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Tuesday, November 14, 2023

    जालंधर दिवाली की रात पत्नी द्वारा अपने पति की हत्या करने वाली पत्नी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।


    अखंड भारत दर्पण (ABD) न्यूज पंजाब / जालंधर : जानकारी प्राप्त हुई है कि दिवाली की रात पत्नी द्वारा पति की हत्या कर दी गई थी। घटना थाना लांबड़ा के अधीन आते गांव ललिया खुर्द की थी जहा यह हादसा हुआ था मृतक की पहचान मस्सी मंसूर के रूप में हुई थी। बताया जा रहा है कि दंपति के चार बच्चे है और परिवार सहित किसान की मोटर पर रहता था। घटना को अंजाम देने के बाद पत्नी मौके से फरार हो गई थी। एस एच ओ अमन सैनी पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरु की गई। जानकारी देते हुए थाना प्रभारी अमन सैनी ने बताया कि उनकी टीम को मृतक के भाई सावन सरीन ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसके भाई की हत्या कर उसकी पत्नी फ़रार हो गई है जिसे पुलिस ने टेक्निकल सेल की मदद से आरोपी पत्नी को रामपुर से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया तेजधार हथियार बरामद कर लिया गया है। पकड़ी गई महिला आरोपी की पहचान सोमारी सारीन निवासी गांव ललिया खुर्द के रूप में हुई है।

    No comments:

    Post a Comment