अखंड भारत दर्पण (ABD) न्यूज पंजाब / जालंधर : जालंधर नगर निगम चुनाव में जहां सरकार और राज्य चुनाव आयोग अपनी तैयारी में जुटी है, वहीं कांग्रेस द्वारा दायर याचिका पर नई वार्डबंदी के खिलाफ अब हाईकोर्ट में सुनवाई चल रही है। सरकार द्वारा जारी की गई नई वार्डबंदी के खिलाफ कांग्रेस के जिला प्रधान राजिंदर बेरी व अन्य ने पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। इस याचिका पर सुनवाई हुई है। सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने इस पर अब 23 नवंबर को सुनवाई के लिए अगली तारीख मुकर्रर की गई है। आपको बता दें कि इससे पहले चुनाव आयोग जालंधर के डीसी को आदेश दिया है कि 21 नवंबर तक निगम चुनाव के लिए वोटर लिस्ट फाइनल तरीके से प्रकाशित की जाए । चुनाव आयोग के आदेश के बाद जिला प्रशासन फाइनल वोटर लिस्ट के काम में जुटा है। 21 नवंबर को फाइनल वोटर लिस्ट प्रकाशित की जाएगी। उसके बाद चुनाव आयोग नगर निगम के चुनावों की घोषणा के साथ साथ शेड्यूल जारी कर सकता है। उम्मीद है कि दिसंबर मध्य या जनवरी 2024 में इलैक्शन हो सकता है।
Tuesday, November 7, 2023
जालंधर की नई वार्डबंदी पर हाईकोर्ट में इस तारीख को होगी सुनवाई।
Tags
# पंजाब दर्पण
About कमल जीत शीमार,ऑनलाइन डेस्क ब्यूरो।
पंजाब दर्पण
Tags
पंजाब दर्पण
Location:
Jalandhar, Punjab, India
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।

No comments:
Post a Comment