Tuesday, November 7, 2023
पंजाब पुलिस ने लक्खा सिधाना को किया गिरफ्तार।
अखंड भारत दर्पण (ABD) न्यूज पंजाब / बठिंडा : बठिंडा के रामपुर फूल से पंजाब पुलिस ने लक्खा सिधाना को गिरफ्तार किया है। लक्खा सिधाना निजी स्कूल के बाहर सड़क जाम करने जा रहे था। प्रिंसिपल की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई की है। बता दें कि स्कूल के दो तीन कर्मचारियों को कुछ कारणों के चलते नौकरी से हटा दिया गया था। लक्खा सिधाना इसका विरोध कर रहा था। बीते दिन भी स्कूल के सामने हंगामा किया था। बठिंडा से एसपी हेडक्वार्टर गुरविंदर सिंह सांगा के नेतृत्व में भारी पुलिस बल पहुंचा। उन्होंने सड़क जाम कर रहे लक्खा सिधाना को उसके साथियों समेत गिरफ्तार कर लिया। जिसे लेकर प्रिंसिपल की ओर से पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई थी। आज दोपहर करीब 12 बजे के करीब लक्खा सिधाना ने उक्त कर्मचारी को हटाने के विरोध में स्कूल के सामने सड़क जाम करना शुरू कर दिया। वहां मौजूद भारी पुलिस बल ने लक्खा सिधाना को उसके साथियों समेत गिरफ्तार कर लिया गया।
Tags
# पंजाब दर्पण
About कमल जीत शीमार,ऑनलाइन डेस्क ब्यूरो।
पंजाब दर्पण
Tags
पंजाब दर्पण
Location:
Bathinda, Punjab, India
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।

No comments:
Post a Comment