भगवान शनि देव इंसान के जीवन का उद्धार करते हैं, - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Monday, September 11, 2023

    भगवान शनि देव इंसान के जीवन का उद्धार करते हैं,



     अखंड भारत दर्पण (ABD) न्यूज जालंधर : नवजीत भारद्वाज संस्थापक व संचालक मां बगलामुखी धाम गुलमोहर सिटी होशियारपुर रोड़ लम्मा पिंड चौक जालंधर ने बताया कि भगवान शनि देव इंसान के जीवन का उद्धार करते हैं, जरूरत है भगवान शनि देव को समर्पित होकर पूजा अर्चना करने की। संस्थान की तरफ से भगवान शनि देव को समर्पित आयोजित करवाए गए हवन यज्ञ के दौरान उन्होंने भगवान शनि देव की महिमा से अवगत करवाया। हवन यज्ञ का आगाज वैदिक मंत्रोच्चारण और श्री गौरी गणेश, नवग्रह तथा कलश पूजन के साथ किया गया। इसमें ठाकुर बलदेव सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। सत्य तथा न्याय के देवता भगवान शनि देव की कृपा से जीवन में उन्नति की प्राप्ति संभव है। इसके उपरांत संकीर्तन मंडली की सदस्यों ने भजन प्रस्तुत किए। प्रबंधक कमेटी की तरफ से अतिथियों को सम्मानित किया गया। वहीं आरती पूजा के प्रांत भंडारे का आयोजन हुआ। इस अवसर पर राकेश प्रभाकर, रमन दीप, बावा जोशी, एडवोकेट राज कुमार, अशोक शर्मा, समीर कपूर, दिशांत शर्मा, जसविंदर सिंह, अश्विनी शर्मा व अजीत कुमार मौजूद थे।



    No comments:

    Post a Comment