अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज दिल्ली : आंतकी गतिविधियों में जुटे रहने वाले आतंकी गुरपतवंत पन्नू के इशारे पर एक बार फिर देश का माहोल खराब करने की नाकाम कोशिश की गई है जब कि हमारे देश में जी 20 सम्मेलन का माहौल खराब करने की नाकाम कोशिश की गई है। आतंकी पन्नू द्वारा दिल्ली पुलिस को चैलेंज करते हुए गुरुग्राम के मेट्रो स्टेशन पर ....
Sunday, September 10, 2023
Home
Unlabelled
आतंकी पन्नू का दिल्ली पुलिस को चैलेंज , गुरुग्राम के मेट्रो स्टेशन पर लिखवाया पंजाब भारत का हिस्सा नहीं ,
आतंकी पन्नू का दिल्ली पुलिस को चैलेंज , गुरुग्राम के मेट्रो स्टेशन पर लिखवाया पंजाब भारत का हिस्सा नहीं ,
"पंजाब इंडिया का हिस्सा नहीं "
आतंकी पन्नू ने वीडियो वायरल कर कहा कि दिल्ली में 9 से 11 सितंबर तक जी 20 सम्मेलन चल रहा है। आतंकी पन्नू ने वीडियो में बताया कि यह झंडा उसके समर्थकों ने गुरुग्राम की हुड्डा सिटी मैट्रो स्टेशन सैक्टर 29 के फ्लाईओवर पर लहराया है। पन्नू अपनी इस वीडियो में एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह व विदेश मंत्री एस. जयशंकर को खुली चुनौती भी दे रहा है। बता दें कि इससे पहले भी पन्नू के इशारे पर दिल्ली के मेट्रो स्टेशनों पर खालिस्तानी नारे लिखवाए गए थे। जिसके बाद दिल्ली पुलिस हरकत में आई थी और उन्होंने पंजाब से दो युवाओं को आतंकी पन्नू के द्वारा पैसों का लालच दिए जाने के बाद नारे लिखने के आरोप में काबू भी कर लिया था।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।

No comments:
Post a Comment