चोर को मोबाइल फोन वापिस लौटाने पर इनाम देने की घोषणा , - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Friday, September 15, 2023

    चोर को मोबाइल फोन वापिस लौटाने पर इनाम देने की घोषणा ,



     अखंड भारत दर्पण (ABD) न्यूज जालंधर : प्रसिद्ध अभिनेता और कामेडियन जसविंदर भल्ला जालंधर के पीपीआर माल में किसी फिल्म की प्रमोशन के सिलसिले में आए थे और इसी दौरान उनका मोबाइल फोन चोरी हो गया। जसविंदर भल्ला द्वारा चोर को मोबाइल फोन वापिस लौटाने पर इनाम देने की घोषणा की गई है। जसविंदर भल्ला ने बताया कि माल में बहुत से लोग आए हुए थे। इसी बीच उनका मोबाइल फोन चोरी हो गया। जसविंदर भल्ला ने कहा कि जो कोई भी उनका मोबाइल ले गया है बेशक वह मेरा मोबाइल फोन रख ले लेकिन मेरे फोन का डाटा मुझे लौटा दे। उन्होंने बताया कि उनके मोबाइल फोन में कई पुरानी तस्वीरें और कुछ जरूरी दस्तावेज हैं। उन्होंने कहा कि वह उसके इस हुनर की कदर करते हैं कि इतनी सिक्योरिटी और लोगों के बीच से ही उनका मोबइल फोन चोरी हो गया। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों का हुनर यदि अच्छे काम में आए तो बेहतर होगा।


    No comments:

    Post a Comment