पिस्तौल के बल पर लुटेरे लाखों रूपये का बैग शीनकर हुए फरार , - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Wednesday, September 13, 2023

    पिस्तौल के बल पर लुटेरे लाखों रूपये का बैग शीनकर हुए फरार ,


     अखंड भारत दर्पण (ABD) न्यूज अमृतसर : राजेश कुमार से लुटेरों द्वारा लाखों रुपए का बैग छीनकर फरार होने का मामला सामने आया है। राजेश कुमार ने बताया कि वह दीप कॉम्प्लेक्स स्थित इन्फो सिस्टम लिमिटेड में 2012 से काम करता है, वह नकदी इकट्ठा कर बैंक में जमा करवाता है। गत सुबह करीब 10 बजे वह अपनी एक्टिवा पर करीब 9 लाख 89 हजार रुपए की नकदी लेकर मजीठा रोड स्थित बैंक में जमा करवाने के लिए जोशी कॉलोनी की ओर जा रहा था। रास्ते में पीछे से आ रहे एक एक्टिवा सवार दो युवकों ने उसे पहले टक्कर मार दी, जैसे ही वह सड़क पर गिरा तो अपना बैग उठा कर सैलून की ओर भागने लगा तो उनमें से एक ने उसके हेलमेट को रिवॉल्वर का बट मारा जो उसकी आंख पर लगा। इसके बाद लूटेरे उसके हाथ से नकदी वाला बैग छीन कर फरार हो गए। थाना सिविल लाइन की पुलिस ने केस दर्ज किया है और पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।


    No comments:

    Post a Comment