माता वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, चलेंगी यह ट्रेनें - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Wednesday, September 6, 2023

    माता वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, चलेंगी यह ट्रेनें

    ABD NEWS- माता वैष्णो देवी दरबार जाने वाले भक्तों के लिए अहम खबर है। बता दे रेल यात्रियों की सुविधा के लिए फिरोजपुर मंडल ने नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी के बीच 4 फेरा स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। इन ट्रेनों से दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और जम्मू-कश्मीर के यात्रियों को फायदा मिलेगी।


     मीडिया रिपोर्ट अनुसार ट्रेन नंबर 04072 नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी और 04071 श्री माता वैष्णो देवी-नई दिल्ली के बीच चलेगी। इसकी शुरुआत 6 सितंबर को नई दिल्ली से रात्रि 11.15 बजे होगी और श्री माता वैष्णों देवी पूर्वाह्न 11:25 बजे चलेगी। ये ट्रेन सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र, अम्बाला कैंट, लुधियाना, जलंधर कैंट, पठानकोट कैंट, जम्मू तवी और उधमपुर स्टेशनों से होते हुए निकलेगी।

    इसी तरह ट्रेन नंबर 04081/04082 7 सितंबर को नई दिल्ली से रात्रि 11.15 बजे चलाई जाएगी। जोकि 11:25 बजे श्री माता वैष्णो देवी पहुंच जाएगी। वापसी दिशा में 04082 श्री माता वैष्णो देवी कटरा – नई दिल्ली स्पेशल रेलगाड़ी 10 सितंबर को श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा से सांय 6.30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 6.50 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।

    Good news for devotees going to Mata Vaishno Devi, these trains will run

    No comments:

    Post a Comment