मोरोक्को में तेज़ भूकंप के झटके,हुई इतनी मौतें - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Saturday, September 9, 2023

    मोरोक्को में तेज़ भूकंप के झटके,हुई इतनी मौतें

     ABD NEWS- मोरक्को में भारी भूकंप से तबाही होने की सूचना मिली है। जानकारी अनुसार बीते दिन शुक्रवार (8 सितंबर) की देर रात आए भूकंप के इन झटकों ने सैकड़ों लोगों को मौत की नींद सुला दिया है।


     बताया जा रहा है कि भूकंप के ये झटके मोरक्को के मराकेश के दक्षिण-पश्चिम हिस्से में लगे। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.8 रही। 6.8 के जोरदार झटके से मोरक्को में न सिर्फ तबाही देखने को मिली है बल्कि बड़ी संख्या में लोगों की मौत भी हुई है।

    मीडिया रिपोर्ट की मानें तो मोरक्को में आए इस भूकंप से अब तक 296 लोगों की मौत की मौत हो चुकी है। मोरक्को के आंतरिक मंत्रालय की तरफ से भी इसकी पुष्टि की गई है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार (friday) रात ये झटके 11:11 बजे लगे। भूकंप के झटके का एपीसेंटर मारकेश से 71 किलोमीटर दूर 18.5 किलोमीटर की गहराई पर कहा जा रहा है।

    सोशल मीडिया पर मोरक्को में भूकंप (Morocco Earthquake)  से मची तबाही के कई वीडियोज भी सामने आए हैं। सामने आए वीडियोज (Morocco Earthquake Video) में देखा जा सकता है कि मलबा गलियों में बिखरा पड़ा है। लोगों की अलमारी और दूसरे सामान मलबे में दबे हुए हैं। लोग सड़कों के किनारे बैठे हुए हैं।भारी नुकसान हुआ है।

    Strong earthquake hits Morocco, so many deaths

    No comments:

    Post a Comment