जालंधर में गदईपुर स्थित फैक्ट्री में काम करते समय एक व्यक्ति की करंट लगने से हुई मौत , - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Tuesday, September 19, 2023

    जालंधर में गदईपुर स्थित फैक्ट्री में काम करते समय एक व्यक्ति की करंट लगने से हुई मौत ,


     अखंड भारत दर्पण (ABD) न्यूज जालंधर : सोमवार सुबह फोकल प्वाइंट स्थित गदईपुर फैक्ट्री में काम करते समय एक व्यक्ति की करंट लगने से मौत की खबर सामने आई है। मृतक व्यक्ति की पहचान गदईपुर के ही रहने वाले जतिंदर उर्फ जीतू के रूप में हुई है। घटना की जानकारी देते हुए मृतक व्यक्ति की पत्नी ने बताया कि उसका पति जतिंदर उर्फ जीतू गदईपुर स्थित फैक्ट्री में ढलाई का काम करता था और वह काम करने से पहले वहां पर चल रहे पंखे को साइड पर रखने लगा था कि उसी दौरान करंट लगने से वह बुरी तरह घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर स्वजन फैक्ट्री पहुंचे और जतिंदर को अस्पताल ले कर जाते समय रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।





    No comments:

    Post a Comment