आपदा में प्रभावित लोगों की मदद के लिय हमेशा तत्पर रहने वाले युवा नेता एवं समाजसेवी वीर सिंह ठाकुर ने इस बार भी हिमाचल में हाल ही में आई आपदा से प्रभावित लोगों की मदद के लिए अपना एक वर्ष का मानदेय मुख्यमन्त्री राहत कोष में जमा किया है। जो कि सभी के लिए एक प्रेरणा है।
सचिव जिला परिषद कुल्लू ने जानकारी दी कि वीर सिंह ठाकुर उपाध्यक्ष जिला परिषद कुल्लू ने हाल में आई आपदा से प्रभावित जनों की मदद के लिए अपने मानदेय की राशि को एक वर्ष तक मुख्यमन्त्री राहत कोष में जमा करने बारे निवेदन किया है।
हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण लोगों की आजीविका को काफी नुकसान हुआ है तथा भूस्खलन और बाढ़ के कारण सड़कें, ईमारते वह गई हैं और फसलों को भी काफी नुकसान हुआ है।
उपरोक्त के दृष्टिगत वीर सिंह ठाकुर उपाध्यक्ष जिला परिषद ने सचिव जिला परिषद को पत्र के माध्यम से उनको प्रतिमास मिलने वाले मासिक मानदेय 15 हज़ार रू0 की राशि को एक वर्ष तक मुख्यमन्त्री राहत कोष में जमा करने बारे निवेदन किया है।
एक वर्ष में यह राशि 1 लाख 80 हज़ार होगी, जो उनके मानदेय से मुख्यमन्त्री राहत कोष में अगस्त 2023 से जमा करवानी शुरू कर दी गई है।
जिला परिषद कुल्लू के उपाध्यक्ष वीर सिंह ठाकुर समाज सेवा के क्षेत्र में हमेशा अग्रणी भूमिका निभाते रहें हैं।
वीर सिंह ठाकुर ने कहा कि वे छात्र जीवन से ही समाज के मदद को हमेशा तत्पर रहते हैं, समय समय पर रक्तदान शिविर, का आयेजन भी करते रहते हैं, हाल की आपदा में उन्होंने प्राभावित लोगों के लिए भोजन व आवास की व्यवस्था सुनिश्चित करने में भी अग्रणी भूमिका निभाई थी।
उन्होंने कोविड महामारी के दौरान भी अपना मानदेय ज़रूरतमंदो की मदद के लिय खर्च किया था।
Best Digital Marketing Services – Click Here
No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.