गगरेट में एक और पार्सल से 25 हजार नशीली दवाइयां बरामद - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Saturday, September 16, 2023

    गगरेट में एक और पार्सल से 25 हजार नशीली दवाइयां बरामद

    गगरेट (ऊना)(अंकुश शर्मा );गगरेट में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स द्वारा पकड़ी गई प्रतिबंधित नशीली दवाइयों के मामले में पुलिस ने एक और पार्सल बरामद किया है। पुलिस ने पार्सल को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार गगरेट के आर्मी मैदान में पुलिस ने शनिवार को भी प्रतिबंधित नशीली दवाइयों का एक और पार्सल बरामद किया है। मामले की जानकारी मिलते ही एसपी अर्जित सेन ठाकुर, डीएसपी डाॅ. वसुधा सूद व थाना प्रभारी गगरेट सन्नी गुलेरिया मौके पर पहुंचे और दिल्ली से आई ट्रांसपोर्ट की गाड़ी से पार्सल की जांच की तो उसमें से 25 हजार ट्रामाडोल टैबलेट्स बरामद हुईं जबकि इसके साथ लगाए गए बिल में मास्क आदि लिखा था। पुलिस ने इस मामले में पहले ही 4 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया है।
    बता दें कि एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने वीरवार को 28560 प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद किए थे। इस मामले में अब तक कुल 53560 नशीली दवाएं बरामद की जा चुकी हैं। एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर 4 लोगों को गिरफ्तार किया है।

    No comments:

    Post a Comment