कपूरथला - जालंधर माडर्न जेल में कैदी को पीटा, एक ने हाथ पकड़े तो दूसरे ने नाक पर कड़ा मारा, मामला दर्ज - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Sunday, August 13, 2023

    कपूरथला - जालंधर माडर्न जेल में कैदी को पीटा, एक ने हाथ पकड़े तो दूसरे ने नाक पर कड़ा मारा, मामला दर्ज

     

    ABD NEWS कपूरथला : कपूरथला - जालंधर, माडर्न जेल में दो कैदियों ने एक कैदी को पीट दिया। घायल कैदी को कपूरथला के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। थाना कोतवाली की पुलिस ने दो कैदियों के खिलाफ मारपीट व जेल अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। माडर्न जेल की बैरक नंबर-3 में बंद कैदी बरकत मसीह निवासी ईसा नगर फिरोजपुर ने बताया कि वह बैरक में मौजूद था। बैरक

    में उसके साथ अशोक कुमार और आकाश भी बंद हैं। उसने बताया कि अकारण ही अशोक कुमार ने उसकी दोनों बाजुओं को जोर से पकड़ लिया और आकाश ने हाथ में पहना कड़ा उसकी नाक पर मारा। इससे उसकी नाक से खून बहने लगा। जेल स्टाफ ने उसे तुरंत सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। एएसआई अमरजीत सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्जकर जांच शुरू कर दी गई है।

    No comments:

    Post a Comment