जालंधर मां बगलामुखी धाम सफलता के लिए वाणी पर नियंत्रण रखें', - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Monday, August 14, 2023

    जालंधर मां बगलामुखी धाम सफलता के लिए वाणी पर नियंत्रण रखें',

     

    ABD NEWS जालंधर : मां बगलामुखी धाम गुलमोहर सिटी नजदीक लम्बा पिंड चौक होशियारपुर रोड के संस्थापक व संचालक नवजीत भारद्वाज ने कहा कि जीवन में सफलता पाने के लिए वाणी पर नियंत्रण रखना जरूरी है। उन्होंने कहा कि कुछ भी बोलने से पहले उसके परिणाम की जानकारी जरूर होनी चाहिए। शनि देव को समर्पित हवन यज्ञ के दौरान उन्होंने व्यवहार तथा वाणी को लेकर विस्तार से बताया। हवन यज्ञ का आगाज श्री गौरी गणेश, नवग्रह व कलश पूजन के साथ हुआ, जिसमें मनीष कुमार मुख्य यजमान रहे । पुजारियों ने मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ संपन्न करवाया।

    इस दौरान नवजीत भारद्वाज ने कहा कि सोच कर बोलना, कम बोलना व धीरे बोलना इंसान के सहज संभव को बयां करता है। जिस प्रकार इंसान दूसरों को पुकारता है, उसी प्रकार उसे भी संबोधित किया जाता है। संकीर्तन मंडली की सदस्यों ने भगवान शनि देव को समर्पित भजन प्रस्तुत किए। मंदिर कमेटी ने अतिथियों को सम्मानित किया। आरती के बाद भंडारे का आयोजन हुआ। इस मौके पर रविंदर बांसल, अमित शर्मा, राकेश प्रभाकर, बावा जोशी, अमरेंद्र कुमार शर्मा, दिशांत शर्मा, मुनीश शर्मा, बलजिंदर सिंह, एडवोकेट राज कुमार, अश्विनी शर्मा धूप वाले, अमरेंद्र शर्मा, चंद्र शेखर, सुदेश शर्मा, राहुल शर्मा, नवदीप, समीर चोपड़ा मौजूद थे।




    No comments:

    Post a Comment