Friday, August 11, 2023
स्कूल में गैस लीक का मामला, 20 से ज्यादा बच्चों की हालत खराब
इंद्रपुरी स्थित निगम प्रतिभा स्कूल में कथित तौर पर गैस लीक का मामला सामने आया है। 15 से ज्यादा बच्चों को डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल लाने की बात सामने आ रही है। जबकि 8 से 9 बच्चों को नजदीक के आचार्य भिक्षु अस्पताल में ले जाया गया है। बताया जा रहा है दो बच्चे की हालत गंभीर है। उनके साथ में टीचर भी हैं। प्राइमरी स्कूल के बच्चे हैं, जिनकी उम्र 7 से 8 साल की बताई जा रही है।
डॉक्टर ने बताया कि बच्चों ने शिकायत की कि कोई बदबू आई इसके बाद सभी में बेहोशी छा गई। सभी बच्चे ठीक हैं दो बच्चों की हालत थोड़ी खराब है उनका उपचार किया जा रहा है। बच्चों के पास कुछ टीचर भी अस्पताल में अंदर पहुंच गई हैं।
Tags
# New delhi news
About कार्यलय संवाददाता 2
New delhi news
Tags
New delhi news
Location:
Delhi, India
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment