विधानसभा अध्यक्ष ने चम्बा के तरवाई पुल के समीप वाहन दुर्घटना पर जताया शोक। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Friday, August 11, 2023

    विधानसभा अध्यक्ष ने चम्बा के तरवाई पुल के समीप वाहन दुर्घटना पर जताया शोक।



    11 अगस्त। 

     विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने उपमण्डल  चुराह  के तहत   तीसा-बैरागढ़  संपर्क सड़क मार्ग पर तरवाई पुल के समीप  वाहन दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया है । 

    उन्होंने ज़िला प्रशासन को  प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं । 

    विधानसभा अध्यक्ष ने  ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और शोक संतप्त परिजनों को  अपूरणीय क्षति  सहन करने की  शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना भी की है ।

    दुर्घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन ने  तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर  राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया  । 

    वाहन दुर्घटना में  हिमाचल प्रदेश पुलिस  के 6 जवान तथा 1  स्थानीय  व्यक्ति की मृत्यु होने का समाचार प्राप्त हुआ है । 

    तीन घायल  पुलिस कर्मियों सहित एक स्थानीय व्यक्ति का नागरिक चिकित्सालय तीसा एवं पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय चंबा में उपचार किया जा रहा है ।   

    स्थानीय प्रशासन द्वारा मृतकों   एवं घायलों  के परिजनों को  तत्काल राहत राशि प्रदान की जा रही है।

    No comments:

    Post a Comment