Sunday, August 6, 2023
कार खाई में गिरने से 3 व्यक्तियों की मौत, 2 घायल।
जिला लाहौल-स्पीति के काजा उपमंडल के अंतर्गत लिंगटी संपर्क मार्ग के पास एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। यहां एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 2 अन्य जख्मी हुए है।
मृतकों की पहचान चालक टाशी छेरिंग पुत्र लोबजंग निवासी लालुंग तहसील स्पीति, धर्म सिंह पुत्र नाथी सिंह चावाला डाकघर पुरोला जिला उत्तरकाशी, उत्तराखंड और लक्षण गरथी पुत्र कुल बहादुर गांव कालामाटी जिला सलयान नेपाल के रूप में हुई है। इसके अलावा घायलों में देविंद्र रावत निवासी नेपाल और रघुवीर पुत्र ध्यान सिंह गांव मखाना, डाकघर परिला जिला उत्तरकाशी, उत्तराखंड शामिल है।
घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। जानकारी के मुताबिक, सभी लोग ऑल्टो कार में सवार होकर कहीं जा रहे थे। इसी दौरान जैसे ही वह लिंगटी संपर्क मार्ग के पास पहुंचे तो कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में 3 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। इसके अलावा इस हादसे में 2 अन्य जख्मी बताए जा रहे हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। डीएसपी काजा रोहित मृगपुरी ने हादसे की पुष्टि की है।
Tags
# himachal news
About अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़।
himachal news
Tags
himachal news
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment