जालंधर श्री कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर श्री हरि कथा 25 अगस्त से - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Sunday, August 13, 2023

    जालंधर श्री कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर श्री हरि कथा 25 अगस्त से

     

    ABD NEWS जालंधर : जालंधर श्री सत्यनारायण मंदिर चौक जागरण कमेटी की तरफ से श्री कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर तीन दिवसीय श्री हरि कथा व संकीर्तन का आयोजन 25 से 27 अगस्त को होगा। इसे लेकर 24 अगस्त को दोपहर तीन बजे भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस संबंध में आयोजित बैठक के दौरान कमेटी के सदस्य सुदेश विज, सुदेश धवन, गगन गुप्ता व रमन गुप्ता ने कहा कि यह शोभायात्रा मंदिर प्रांगण से शुरू होकर एसडी कालेज रोड, अर्जुन नगर, मोहल्ला गोबिंदगढ़ सहित विभिन्न इलाकों से होते हुए संपन्न होगी। इसके मार्ग में विभिन्न संस्थाओं की तरफ से लंगर लगाकर व पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया जाएगा। इसी तरह अमन गुप्ता, राजीव गुप्ता, विनय गुप्ता व रविंदर ढांडा ने कहा कि कथा के दौरान स्वामी बुआ दित्ता जी प्रवचन करेंगे।

    No comments:

    Post a Comment