Saturday, July 8, 2023
Home
himachal news
पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह की पुण्यतिथि पर बंजार कांग्रेस कमेटी ने अर्पित की श्रद्धांजलि ।
पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह की पुण्यतिथि पर बंजार कांग्रेस कमेटी ने अर्पित की श्रद्धांजलि ।
के अंतर्गत सैंज स्थित कांग्रेस पार्टी कार्यालय में बीसीसी के बैनर तले बंजार कांग्रेस कमेटी ने पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी । इस अवसर पर उपस्थित बंजार कांग्रेस के विभिन्न स्तर के पार्टी पदाधिकारियों फ्रंटल ऑर्गेनाइजेशन के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व पूर्व पदाधिकारियों ने स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की दूसरी पुण्यतिथि को संकल्प दिवस के तौर पर मनाते हुए उनके विकास मॉडल को आगे ले जाने का सामूहिक निर्णय लिया क्योंकि पूर्व मुख्यमंत्री का एक ही लक्ष्य एक ही ध्येय था सर्वत्र हिमाचल का विकास। उनके उसी लक्ष्य को आगे ले जाने का बंजार कांग्रेस ने उनकी पुण्यतिथि पर संकल्प लिया।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी कुल्लू के उपाध्यक्ष टीसी महंत, मोती राम पालसरा, राम किशन चौहान, जिला परिषद कुल्लू की पूर्व अध्यक्षा रोहिणी चौधरी, कांग्रेस सेवादल जिला कुल्लू के अध्यक्ष महेश शर्मा, जिला कांग्रेस कमेटी कुल्लू के महासचिव नरेंद्र ठाकुर, पंचायत समिति कुल्लू के पूर्व उपाध्यक्ष गोविंद सिंह ठाकुर, मण्डल कांग्रेस कमेटी सैंज के अध्यक्ष जीवन वरिष्ठ,राजेश शर्मा, टेक सिंह,पूर्व प्रधान मोतीराम, पूर्व उप प्रधान सेस राम,हरिराम चौधरी, पूर्व ज़ोनल अध्यक्ष नंदलाल. मण्डल सचिव विजय कुमार, अधिवक्ता ओम प्रकाश पालसरा, मण्डल सचिव राजू रॉयल, इंटक उपाध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर,सचिव धनीराम, प्रेम सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया
Tags
# himachal news
About अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़।
himachal news
Tags
himachal news
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment