प्रेस क्लब ऑफ आनी के प्रिंट एवं इलेक्ट्रोनिक मीडिया के सदस्यों की बैठक शुक्रवार को विश्राम गृह आनी में आयोजित हुई। जिसमें प्रेस क्लब ऑफ आनी की पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
इस बैठक में प्रेस क्लब ऑफ आनी के सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से हरिकृष्ण शर्मा को अध्यक्ष और चमन शर्मा को उपाध्यक्ष चुना। जबकि राकेश बिन्नी शर्मा को सचिव, विनय गोस्वामी को कोषाध्यक्ष, आशीष शर्मा को सहसचिव, छविंदर शर्मा,जितेन्द्र् गुप्ता,शिवराज शर्मा को सलाहकार बनाया गया है।
जबकि प्रेस क्लब के कार्यकारिणी मनोनीत सदस्यों में विनोद ठाकुर,दिलाराम भारद्वाज,हितेश भारती,यशपाल ठाकुर को चुना गया है। बता दें कि इस कार्यकारिणी को दो वर्षो के लिए चुना गया है।
प्रेस क्लब ऑफ आनी के नए अध्यक्ष हरिकृष्ण शर्मा ने कहा कि प्रेस क्लब के सभी सदस्य मिलकर और एकजुट होकर काम करेंगे।
Best Digital Marketing Services – Click Here
No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.