कार्यक्रम के समापन में जिला युवा अधिकारी सोनिका चंद्रा ने जिला रोजगार अधिकारी का आने पर एवं सभी उपस्थिति युवाओं का धन्यवाद किया साथ ही उन्होंने बताया कि तीन महीने के लिए कंप्यूटर प्रशिक्षण निशुल्क प्रदान किया जायेगा ,जिससे भविष्य में युवा आत्मनिर्भर बन सकें। प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे युवक -युवतिओं की तीन माह के बाद परीक्षा ली जायेगी। उसके बाद प्रमाण-पत्र प्रदान किया जायेगा।
उन्होंने कहा कि व्यावसायिक क्षेत्र की सफलता के लिए कम्प्यूटर का ज्ञान अति आवश्यक हो गया है।इसी शिक्षा से वर्तमान में दूरस्थ शिक्षा एवं ऑनलाइन एजूकेशन के कार्यक्रम चल रहे हैं। गुरुकुल इंस्टिट्यूट के महा प्रबंधक एम एल पुरोहित बताया कि तीन महीने के कंप्यूटर प्रक्षिक्षण में युवाओ को कंप्यूटर की हिंदी एवं अंग्रेज़ी टाइपिंग ,पावर पांइट ,माइक्रौसौफ़्ट वर्ड, एक्सल आदि के बारे में सिखाया जायेगा।उन्होंने प्रक्षिक्षण प्राप्त कर रहे युवाओ से निवेदन किया कि वे पूरी लग्न से प्रशिक्षण प्राप्त करें। इस अवसर पर गुरुकुल इंस्टिट्यूट महा प्रबंधक एम एल पुरोहित,गुरुकुल संस्था सयोंजक राज ओवराय,सचिव आशीष सोनी, जिला रोजगार विभाग की कर्मचारी रचना ब्रांमटा ,नेहरू युवा केंद्र कुल्लू के स्वयंसेवी संजय मौजूद रहे।
Best Digital Marketing Services – Click Here
No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.