अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विश्वविद्यालय इकाई हिमाचल प्रदेश के कार्यकर्ताओं द्वारा वीरवार को विश्वविद्यालय के पुस्तकालय में आ रही समस्याओं को लेकर पुस्तकालय प्रभारी को ज्ञापन सौंपा गया। विश्वविद्यालय इकाई मंत्री इंदर नेगी ने बताया कि सर्दी के मौसम में विश्वविद्यालय पुस्तकालय में जो बच्चे पढ़ने आते हैं उनके लिए मुख्य रूप से कई प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध नहीं हो पा रही है। पुस्तकालय में हीटर की उचित व्यवस्था विश्वविद्यालय प्रशासन नही दे पा रही है। जिसके कारण पुस्तकालय मे पढने वाले छात्र सर्दी में बीमार पड़ रहे है जिसका सीधा असर उनकी पढाई पर पड़ रहा है।
इसके अलवा पुस्तकालय मे सभी पावर पॉइंट्स खराब है जिसके कारण छात्रों को कई समस्याओ का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन इस पर कोई सुध नहीं ले रही है। पुस्तकालय मे नई एडिशन की बुक्स न होने के कारण छात्रों को पढ़ने मे समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
आने वाले कुछ समय में नेट , TGT, PGT व अन्य परीक्षाएं भी होने वाली है। विद्यार्थी परिषद ने उसमें मुख्य रूप से यह मांग रखी कि पुस्तकालयों का समय बढ़ाकर 10:00 से 7:00 बजे तक किया जाए ।
इकाई मंत्री इंद्र नेगी ने कहा कि अगर
विद्यार्थी परिषद की मांगो को जल्द से जल्द पूरा नही किया गया तो विद्यार्थी परिषद आने वाले समय मे वि .वि . प्रशासन के खिलाफ़ आंदोलन करके अपनी मांगो को पूरा करेगी।
Best Digital Marketing Services – Click Here
No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.