Thursday, January 5, 2023
Home
कुल्लू दर्पण।
उपायुक्त कुल्लू ने अधिकारियों को दिए मुख्यमंत्री की घोषणाओं को अमली जामा पहनाने के आदेश।
उपायुक्त कुल्लू ने अधिकारियों को दिए मुख्यमंत्री की घोषणाओं को अमली जामा पहनाने के आदेश।
उपायुक्त ने जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी को मनाली विधानसभा क्षेत्र के तहत बंदरोल मे इंडोर खेल स्टेडियम स्थापित करने की संभावनाएं तलाशने को कहा। उन्होने कहा कि इंडोर खेल स्टेडियम के लिए शीघ्रभूमि चयनित की जाए। उन्होनें कहा कि इंडोर स्टेडियम में बैडमिंटन , बॉक्सिंग, बास्केटबॉल ,वॉलीबॉल तथा टेबल टेनिस खेलने की सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएगी ।
उपायुक्त ने युवा सेवाएं एवं अटल बिहारी वाजपेई खेल एवम पर्वतारोहण संस्थान को मनाली विधानसभा के तहत सोलंग नाला में आइस स्केटिंग रिंक स्थापित करने संबंधी औपचारिकताएं पूर्ण करने के निर्देश दिए ।उन्होंने कहा कि यहां पर स्केटिंग रिंक स्थापित करने से शीतकालीन खेलों को और अधिक बढ़ावा मिलेगा।
जिससे मनाली आने वाले पर्यटक वर्ष भर आइस स्केटिंग का आनंद उठा सकेंगे तथा विभिन्न प्रकार की राष्ट्रीय तथा अंर्तराष्ट्रीय प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जा सकेगी।
बैठक में बताया गया कि विंटर कार्निवल मनाली मेंजिस पर लगभग 37 लाख 60 हजार खर्चा होने का अनुमान है। हर वर्ष लगभग 188 महिला मण्डल विभिन्न झांकियों में भाग लेते हैं जिनके प्रोत्साहन राशि को मुख्यमंत्री ने 10000 से 20000 करने की घोषणा की है। उपायुक्त ने सोलग घाटी में साईड सुविधाएं सृजित करने के निर्देश दिए ताकि यहां आने वाले पर्यटकों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने डोबी तथा पीज़ से ढालपुर पैराग्लाइडिंग आरंभ करने संबंधी सभी आवश्यक औपचारिकताएं पर्यटन विभाग को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए ।
उन्होंने कहा कि इस बारे अगली समीक्षा बैठक 15 दिनों के बाद आयोजित की जाएगी। जिसमें इन कार्यों की प्रगति की समीक्षा की जाएगी।
Tags
# कुल्लू दर्पण।
About अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़।
कुल्लू दर्पण।
Tags
कुल्लू दर्पण।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment