Friday, January 13, 2023
सुन्नी चैक-गौ सदन सड़क होगी वन-वे, प्रशासन ने 30 दिन में मांगी आपत्तियां ।
जिला दण्डाधिकारी एवं उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने बताया कि सिविल अस्पताल सुन्नी की ओर जाने वाले मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सुन्नी चैक से गौ सदन सड़क को वन-वे किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 115 व 117 के तहत निहित शक्तियों का प्रयोग करते हुए सुन्नी चैक से गौ सदन (वाया सिविल अस्पताल सुन्नी) जाने वाली सड़क को प्रातः 9 बजे से 4.30 बजे तक रविवार व आपातकालीन वाहन व आवश्यक सेवा वाहनों को छोड़कर वाहनों के आवागमन के लिए एक तरफा किया जा रहा है।
Tags
# शिमला दर्पण।
About अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़।
शिमला दर्पण।
Tags
शिमला दर्पण।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment