Tuesday, June 1, 2021
Home
Unlabelled
कुंगश पंचायत के स्वयं सहायता समूह जय माता कोटकाली शा द्वारा गांव में किया सेनेटाइजर का छिड़काव।
कुंगश पंचायत के स्वयं सहायता समूह जय माता कोटकाली शा द्वारा गांव में किया सेनेटाइजर का छिड़काव।
अंजना जूली
ब्यूरो आनी
1जून
ग्राम पंचायत कुंगश के देऊली वार्ड के स्वयं सहायता समूह जय माता कोटकाली शा की महिलाओं ने आज अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए देऊली गांव व शा गांव में सेनेटाइजर का छिड़काव किया। समूह की सभी सदस्यों द्वारा कोरोना प्रोटोकॉल को अपनाते हुए
देऊली व शा के सभी घरों, गलियों तथा नालियों में सेनेटाइजर का छिड़काव किया ।इसके साथ ही उन्होंने सभी गांववासियों को कोरोना से बचाव के लिए कोरोना प्रोटोकॉल अपनाने की अपील की ।इस मौके पर स्वयं सहायता समूह की प्रधान पुष्पा देवी,सचिव नीता देवी कोषाध्यक्ष रीना सुमन, रीना, गुड्डी, रमीला,कांता, पुष्पा, रामकी देवी,हीरा देवी तथा गांव से अन्य महिलाओं इशरा देवी, डोली देवी और नीना देवी ने सहयोग किया।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment