मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने मंडी के धर्मपुर क्षेत्र के लिए एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Saturday, May 8, 2021

    मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने मंडी के धर्मपुर क्षेत्र के लिए एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

    मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज शिमला से मण्डी के धर्मपुर क्षेत्र के लिए वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से आधुनिक एम्बुलेंस का शुभारंभ किया।इस एम्बुलेंस में ऑक्सीजन की आपूर्ति के साथ दो मरीजों के लिए परिवहन सुविधा भी मौजूद हैं।मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने एम्बुलेंस और मास्क प्रदान करने के लिए धर्मपुर भाजपा मण्डल के समस्त पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया हैं ।मुख्यमंत्री ने कहा कि इस सराहनीय प्रयास से क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों को संकट की घड़ी में सहायता प्रदान की जा सकेगी ।

    No comments:

    Post a Comment

    Thanks for contact us. We will contact you shortly.