Tuesday, May 4, 2021
Home
Unlabelled
नगर पंचायत आनी के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने स्थाई कार्यालय के लिए की पहल।
नगर पंचायत आनी के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने स्थाई कार्यालय के लिए की पहल।
अंजना जूली।
ब्यूरो आनी।
4 मई।
आनी नवनिर्मित नगर पंचायत के अध्यक्ष सरसा देवी और उपाध्यक्ष देवेंद्र शर्मा ने उपमण्डलाधिकारी (नागरिक) आनी, चेत सिंह के समक्ष नवनिर्मित नगर पंचायत का स्थाई कार्यालय के लिए मांग रखी क्योंकि नगर पंचायत आनी का अपना कोई स्थाई कार्यालय अभी तक नही है।इसके अलावा नगर पंचायत आनी की काफी समय से चल रही लचर कूड़ा सयंत्र व्यवस्था में सुधार लाने के लिए प्रयास किये जायेंगे। आज भी नगर पंचायत आनी में आसपास खुले में कूड़े को फैंका जा रहा है जिससे बीमारियों के बढ़ने का ज्यादा खतरा रहता है । आनी के पुराने बस अड्डे में बने शौचालय में सही ढंग से न सफाई है और न पानी की व्यवस्था ठीक से है । इस शौचालय को जल्द दुरस्त किया जाएगा। बाजार में सफाई व्यवस्था बनाये रखने के लिए हर सम्भव कार्य किया जाएगा। उपमण्डलाधिकारी (नागरिक) से मुलाकात के बाद डी.एस.पी के साथ समुचित ट्रैफिक व्यवस्था बनाने के लिए सामंजस्य बनाया गया। डी.एस.पी आनी ने उन्हें आश्वत किया कि जल्द बाज़ार में स्पीड मीटर और सीसी टीवी कैमरे लगाए जाएंगे और व्यवस्था का लगातार जायजा लिया जायेगा। नगर पंचायत आनी के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने माना जैसे ही स्थाई कार्यालय का काम शुरू होगा, वैसे ही नगर पंचायत के विकास कार्यों में तेजी लाई जाएगी।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment