आखिर दो साल के लंबे अंतराल के बाद निरमण्ड के पनाशी गांव के लोगों को नसीब हुआ भरपूर पेयजल। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Friday, May 7, 2021

    आखिर दो साल के लंबे अंतराल के बाद निरमण्ड के पनाशी गांव के लोगों को नसीब हुआ भरपूर पेयजल।


     गब्बर सिंह वैदिक।

    ब्यूरो जगात खाना।

    6 मई।

    विकास खण्ड निरमण्ड के अंतर्गत पनाशी गांव के बाशिंदों को दो वर्ष बाद आज भरपूर पेयजल मुहैया हुआ। इसका श्रेय गांव वासियों ने पंचायत समिति सदस्या अमला कश्यप को दिया। इन्होंने यह मुद्दा संबंधित  विभाग के साथ  प्राथमिकता से उठाया। इनके अथक प्रयासों से उन्हें इस कार्य में बहुत जल्द की कामयाबी मिली। विभाग ने  समस्या स्थल पर सुधार के लिए चेंबर लगा लिया। श्रीमती कश्यप ने जल शक्ति विभाग सेक्शन ब्रो के कनिष्ठ अभियंता कमलेश जी का धन्यवाद किया।

    No comments:

    Post a Comment

    Thanks for contact us. We will contact you shortly.