गुर दास जोशी।
अखंड भारत दर्पण।
भाजपा आनी मण्डल ने बुधवार को सराय भवन आनी में एक बैठक का आयोजन किया। इस बैठक की अध्यक्षता मंडलाध्यक्ष महेन्द्र ठाकुर ,आनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक किशोरी लाल सागर व जिला कुल्लू प्रभारी संजीव कटवाल ने की।इस बैठक में भाजपा मण्डल आनी के समस्त पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य, मण्डल से जिला व प्रदेश में पदाधिकारी व कार्यकारिणी सदस्य, मोर्चों व प्रोकोष्ठों के अध्यक्ष, सयोंजक व सदस्य, ग्राम केंद्र अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष, बूथ पालक, बूथ बी एल ए, पंचायती राज संस्थाओं में चुने हुए प्रतिनिधि जैसे जिला परिषद सदस्य, नगर पंचायत चैयरमेन/ वाइस चेयरमैन व सदस्य, बी डी सी चेयरमैन/ वाइस चेयरमैन व सदस्य, प्रधान/ उपप्रधान व वरिष्ठ/कनिष्ठ कार्यकर्ता व भाजपा मण्डल आनी के समस्त पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थिति रहे।
Best Digital Marketing Services – Click Here
No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.